इंदौर में माता-पिता ने बच्चों को टीवी देखने और मोबाइल चलाने से रोका तो 21 साल की बेटी और 8 साल बेटा थाने पहुंच गए। दोनों ने पेरेंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने भी ऐसी धाराएं लगाईं, जिसमें 7 साल तक की सजा हो सकती है। पेरेंट्स के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया।
मामला चंदन नगर थाने का है। माता-पिता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला कोर्ट में माता-पिता के खिलाफ शुरू किए गए ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है।
अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी के मुताबिक, हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में उल्लेख किया गया कि 25 अक्टूबर 2021 को बच्चे थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को माता-पिता के द्वारा मोबाइल देखने, टीवी चलाने पर रोज-रोज डांटने की बात बताई। पुलिस ने परिजन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
पेरेंट्स बोले- कई लोग बच्चों की इस आदत से परेशान हैं
बच्चों ने बताया कि माता-पिता कई बार उनसे मारपीट भी करते थे। एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दोनों बच्चे बुआ के साथ रह रहे हैं। पिता का भी अपनी बहन के साथ विवाद रहा है। माता-पिता ने एफआईआर दर्ज होने के पहले कोर्ट में बार-बार कहा कि बच्चों की मोबाइल, टीवी की लत से हर घर परेशान है। बच्चों को डांटना बहुत ही सामान्य बात है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…