Bihar

मुकेश सहनी से मिले तेजस्वी यादव:पिता की हत्या पर जताया दुख; कहा- अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीआईपी सुप्रोमी मुकेश सहनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुकेश सहनी के पिता की नृशंस हत्या को लेकर अपनी संवेदना प्रकट की। तेजस्वी ने कहा कि दुखद और हैरान करने वाली घटना हुई है।

श्राद्धकर्म में हम दरभंगा नहीं जा पाए, इसलिए पटना के आवास पर मुलाकात करने आए हैं। मेरे पिता जी (लालू प्रसाद) दरभंगा गए थे। फोन पर मेरी बात हुई थी। कुछ दिनों से मुझे वायरल था, इसलिए हम नहीं जा पाए थे।

अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुकेश सहनी मेरे लिए भाई की तरह हैं। बहुत चौंकाने वाली घटना इनके पिता जी के साथ हुई। लगातार सोशल मीडिया पर मैं लॉ एंड ऑर्डर के बारे में लिख रहा हूं कि बिहार सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। हर जगह हत्या, बैंक लूट हो रहे हैं। यह साबित हो गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है।

पुलिस का भय लोगों के मन में नहीं रह गया है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। हत्या, मर्डर, रेप की घटनाएं हर दिन हो रही है। सत्ता में कोई इसे देखने वाला नहीं है। पुलिस अनुसंधान में भी काफी देरी हो रही है। पुलिस न्याय नहीं दिला पा रही है। ये काफी गंभीर मामला है।

नीट पेपर लीक करने वालों को बचाया जा रहा है

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग जंगल राज कि दुहाई देते हैं, अब वो चुप हैं। अपराधियों और घोटालेबाजों को बचाया जा रहा है। नीट पेपर के घोटालेबाजों को बचाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा है। ये तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अति पिछड़ों के इतने बड़े नेता मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जा सकती है। हम दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago