लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 नामों की 13वीं सूची जारी की है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से इस बार मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को उतार दिया है। कांग्रेस ने 13वीं लिस्ट में कुल 10 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा पंजाब की 6 सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पंजाब की अमृतसर सीट पर गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट पर उज्ज्वल रेवती रमन सिंह पर भरोसा जताया गया है।
बता दें कि बेगूसराय की सीट वामदलों के खाते में जाने के बाद से ही चर्चा थी कि कन्हैया कुमार को दिल्ली की किसी सीट से उतारा जा सकता है। वहीं बात करें उत्तर पूर्वी दिल्ली की तो मनोज तिवारी यहां पहले से भी सांसद हैं। वहीं दिल्ली की सात सीटों में से इस बार केवल इसी सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार रिपीट किया है। ऐसे में यह सीट इंडिया गठबंधन के लिए भी अहम है।
आपको बता दें कि कन्हैया कुमार 2019 में बेगूसराय की सीट पर भाकपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी।
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…