समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए तरह तरह के काम कर रहे हैं। कोई भगवान की शरण में जा रहा है तो कोई जनता के बीच। कोई देसी अंदाज में अपने वोटरों को लुभा रहा है। समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्याशी शांभवी चौधरी का चुनावी प्रचार के दौरान एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में लोगो से संपर्क अभियान के दौरान जदयू के मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री एवं लोजपा(रामविलास) प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी किसान के दरवाजे पर पशु चारा काटती हुई नजर आई और हाथों में हरी चारा लेकर गाय को खिलाती नजर आई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है।
करीब 26 साल की शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी जेडीयू नेता हैं और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री हैं। शांभवी को समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उम्मीदवार बनाया है। पिता जेडीयू से नीतीश सरकार में मंत्री और बेटी चिराग पासवान की पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार। चिराग और नीतीश कुमार दोनों ही बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। टिकट मिलने से शांभवी चौधरी काफी उत्साहित हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। वह लोगों से मिल रही हैं। वह जहाँ भी जा रही हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जा रही है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…