Samastipur

जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में “नई शिक्षा नीति-2020 की उपलब्धि और चुनौतियों” पर सेमिनार आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट स्थित जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार का विषय ‘’नई शिक्षा नीति-2020 की उपलब्धि और चुनौतियों’’ पर हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर चर्चा किया। वहीं अतिथि डॉ. भोला चौरसिया नई शिक्षा नीति के कार्य पर चर्चा किया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति के उपयोगिता पर चर्चा किया।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने महाविद्यालय के स्थापना एवं नई शिक्षा की भूमिका पर चर्चा किया, एवं सचिव महेश कुमार ने नई शिक्षा नीति के उपलब्धि पर जोर दिया। मंच संचालन रिचा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एसएस राय ने किया। मौके पर डॉ. सौरभ राज, डॉ. नमिता कुमारी, कुमारी अंजला, रजनीकान्त, केएम यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इस सेमीनार मे अन्य महाविद्यालयों से आये अतिथि एवं डेलीगेट ने भी टेक्निकल सेशन में अपनी बाते रखी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago