National

इंसानियत शर्मसार : MP में आदिवासी युवक के मुहं पर पेशाब करते दिखा BJP नेता, लगाया गया NSA

मध्य प्रदेश के सीधी से शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां नशे में धुत्त एक शख्स ने सीढ़ियों पर बैठे एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया. कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है. विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. इस बीच आरोपी पर एनएसए लगा दिया गया है.

यह वीडियो सीधी जिले का है. आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला युवक बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है. जिस आदिवासी शख्स पर पेशाब किया गया. उसका नाम पाले कोल बताया जा रहा है, जो सीधी जिले के करोंदी गांव का है. हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी विधायक केदार शुक्ला ने कहा कि प्रवेश उसका प्रतिनिधि नहीं है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और निर्देश दिए हैं कि अपराधी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अपराधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया जाएगा.

बीजेपी पर कांग्रेस हुई हमलावर

कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर कहा कि सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है. आदिवासी समाजके युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है. आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है. इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए.

इस घटना से आदिवासी समाज गुस्से में है. मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह वीडियो बेहद शर्मनाक है. इससे पता चलता है कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है.

ये कितने भी आदिवासी हितैषी बने लेकिन ये सब आदिवासी विरोधी हैं. मनुवादी सोच के हैं. यही कारण है कि मध्य प्रदेश पूरे देश में आदिवासी विरोधी होने में नंबर वन है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago