Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमिका को खुश करने के लिए बना नकली पुलिस, ऐसे असली पुलिस के शिकंजे में फंसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एक आशिक को अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए पुलिसवाला बनना महंगा पड़ा। पुलिस की वर्दी में दिख रहा ये वही आशिक है, जो नकली पुलिस अधिकारी बनकर घुमते हुए असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड से एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है।

फर्जी पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान की वर्दी पहना हुआ था। वह जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी मो. अजीम आलम का पुत्र मो. सरफराज बताया गया है। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने बताया कि नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक वर्दीधारी युवक विभिन्न जगहों पर घूम-घूमकर अवैध रूप से वसूली कर रहा है।

सूचना के आधार पर वहां पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामला उजागर हो गया। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह होमगार्ड का जवान नहीं है। लेकिन होमगार्ड की वर्दी पहन रखा है। लोगों को धौंस दिखाता है और अवैध उगाही करता है। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 167/23 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए बन गया फर्जी पुलिसकर्मी :

बताया गया है कि उक्त युवक से आज उसकी प्रेमिका मिलने वाली थी। जिस कारण वह जानने वाले से वर्दी लेकर पहन लिया था। ताकि उसकी प्रेमिका पर प्रभाव बन सके। चर्चा है कि वह अपनी प्रेमिका को बताता था कि वह पुलिसकर्मी है। हालांकि पुलिस उसके इस बयान पर भरोसा नहीं कर रही। माना जा रहा है कि युवक अवैध रूप से तसीली करने के लिए यह सब कर रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago