National

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के 5 लोगों की मौत; बच्चे का इलाज कराने गए थे दिल्ली

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगी डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे हैं।

डीएम ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवारों के शव भी बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए हैं। शव कार में फंस गए थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। फिलहाल मौके की जांच पड़ताल की जा रही है।

दिल्ली से बिहार लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम का साढ़े तीन महीने का बेटा एहसान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। परिवार वाले उसे इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद सभी लोग बेटे को लेकर स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर बिहार के रोहतास जा रहे थे। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एहसान ने दम तोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद ही दोपहर करीब 12 बजे एक्सप्रेस वे KM-183 पर कार हादसे का शिकार हो गई।

मौके पर पांच लोगों की मौत

एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। एक्सप्रेस वे के किनारे ही डंपर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और डंपर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 3 महिलाओं व दो पुरुषों की मौत मौके पर हुई है।

हादसे में मारे गए सभी सासाराम के रहने वाले

हादसे के मृतकों की पहचान एहसान की मां साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, भाई साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, नानी जमीला पत्नी जमाल, मामी रुखसार (31) पत्नी सलीम और ड्राइवर शाहरुख (25), निवासी गण सासाराम बिहार के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

1 घंटा ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

4 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

5 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

5 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

5 घंटे ago