National

यूपी: चखना नहीं मिला तो पिल्ले का कान और पूंछ काटी, शराब पीते-पीते नमक लगाकर साथ खा गया

उत्तर प्रदेश के बरेली में कुत्ते के बच्चों के कान और पूंछ काटकर खाने का मामला सामने आया है। यहां के लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर कुत्ते के दो पिल्लों (बच्चों) की पूंछ और कान काट दिए, फिर उसको खा गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीपुल्स फॉर एनीमल्स (पीएफए) के रेस्क्यू प्रभारी को दी। इसके बाद उन्होंने पिल्लों को इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मामला फरीदपुर तहसील की एसडीएम कॉलोनी का है। यहां का रहने वाला मुकेश वाल्मीकि शराबी है। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे मुकेश मोहल्ले में घूम रहे लावारिस दो पिल्लों को पकड़ लिया। उसने अपने साथी के साथ नशे में पिल्लों की पूंछ और कान को काटा और फिर उसे खाया। साथ में सभी शराब भी पी।

पशु प्रेमी को कमरे में मिले दोनों पिल्ले

बेजुवानों के साथ क्रूरता की सूचना मोहल्ले के लोगों ने PFA \की रेस्क्यू टीम के प्रभारी धीरज पाठक को दी। दोनों पिल्ले एक कमरे में बंद थे और भौंक रहे थे। धीरज ने कमरे को खोला तो देखा कि दोनों पिल्ले लहूलुहान हालत में थे। एक पिल्ले के दोनों कान कटे हुए थे। जबकि दूसरे की पूंछ कटी हुई थी। धीरज दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। पिल्ले जिस घर में थे वहां एक महिला बिखरे पड़े खून पर राख डाल रही थी।

मोहल्ले के लड़के ने बताई आंखों देखी

पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक व उनकी टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस काे मोहल्ले के एक लड़के ने बताया, ” शाम को मोहल्ले का मुकेश अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वह उठा और मोहल्ले में घूम रहे दो पिल्लों को पकड़ लिया।

हमें लगा वह उन्हें दुलारने के लिए लेकर जा रहा है। इसलिए हमने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद दोनों पिल्लों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो छत से देखा तो मुकेश ने एक पिल्ले को पैर से दबा रखा था। दूसरे पिल्ले का कान चाकू से काट रहा था।

दोनों कान काटने के बाद वह उन्हें कच्चा ही खा गया और शराब पीने लगा। इसके बाद उसे छोड़ दिया और काले रंग वाले पिल्ले को पकड़कर उसकी पूंछ काट दी। सभी मिलकर पूंछ को भी चबा गए। ये देखकर मैंने शोर मचाया और खून से लथपथ दोनों पिल्लों को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पीएफए को सूचना दी।”

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मोहल्ले के लोगों का विरोध देख मुकेश अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पीएफए के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वीडियो बनाई और पुलिस काे सूचना दी। इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया, “मुकेश समेत दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

49 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

6 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

9 घंटे ago