Bihar

जहरीली शराब से 30 लोगों की मौत पर बिहार के मंत्री का बेतुका बयान, ‘खेलो-कूदो पॉवर बढ़ाओ… सब बर्दाश्त कर लोगे’

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी शहर के अस्पतालों में 15 से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिन का इलाज जारी है। देर रात 10 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद जिला प्रशासन ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री समीर महासेठ ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाओ तो जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे। बिहार में एक नंबर की दारू नहीं आ रही। जो शराब आ रही वो जहरीली है, इसलिए इसे नहीं पीएं।

‘जहरीली शराब से बचना है तो खूब दौड़ें… खूब खेलें’

छपरा में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर कोहराम मचा है। उधर, महागठबंधन सरकार के मंत्री समीर महासेठ से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाली बात कही। हाजीपुर में मंत्री समीर महासेठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे बचना है तो इम्युनिटी बढ़ाओ। अगर लोग इसका सेवन करते हैं तो जरूरी है कि वो खूब दौड़ें, खूब खेलें और शरीर बनाएं।

बिहार में मिलने वाली शराब जहर है- समीर महासेठ

समीर महासेठ ने जहरीली शराब से हो रही मौतों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि बिहार में मिलने वाली शराब जहर है। उन्होंने लोगों से इसे नहीं पीने की अपील की। इसको पीने और मरने से बचना है तो इम्युनिटी बढ़ाओ। उन्होंने कहा कि लोग खेलें-कूदें और इसी से पावर बढ़ाओ, जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे। उधर, आरजेडी विधायक रामबली चंद्रवंशी ने जहरीली शराब से मौतों पर चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि शराब लोग मर रहे हैं। दूसरी बीमारी और हादसों से भी मौतें हो रही हैं। मरना-जीना बड़ी बात नहीं है।

जहरीली शराब से मौत पर घमासान तेज, बीजेपी पर भड़के नीतीश

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, बावजूद इसके छपरा में जहरीली शराबकांड से हड़कंप मच गया है। इस घटना की गूंज बुधवार को बिहार विधानसभा में भी उठी। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली ‘महागठबंधन’ सरकार और विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। यही नहीं विधानसभा के अंदर भी बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया। जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक बिहार में जहरीली शराब से मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। हम सभी जानते हैं कि आप गंदा काम कर रहे हैं। मैं आपसे अलग हो गया हूं और यह मेरा अच्छा फैसला था। आप बिहार में शराब के पक्ष में बात कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, बीजेपी की टीम आज छपरा जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago