समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने बुधवार को विभिन्न कार्यालय में कार्यरत तीन लिपिकों का तबादला कर दिया। इसके तहत जिला निर्वाचन प्रशाखा में कार्यरत प्रधान लिपिक मो. नौशाद अहमद का प्रखंड कार्यालय वारिसनगर तबादला किया गया है।
वहीं प्रधान लिपिक मनोरंजन कुमार को वारिसनगर प्रखंड कार्यालय से जिला निर्वाचन प्रशाखा में तथा उच्च वर्गीय लिपिक सुमेश कुमार को पूसा प्रखंड कार्यालय, प्रतिनियुक्त जिला सामान्य प्रशाखा से जिला निर्वाचन प्रशाखा समस्तीपुर के नजारत कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
सुमेश कुमार को जिला सामान्य प्रशाखा समस्तीपुर के कार्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डीएम ने तीन तीनों लिपिकों को पत्र प्राप्ति के साथ ही नव पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित कार्यालनय के प्रधान एवं प्रभारी अधिकारियों को भी विरमित करने का आदेश दिया गया है।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…