समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत आरपीएफ की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। बाद में सभी बच्चों को आवश्यक कार्रवाई के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्टेशन क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं जांच के दौरान आरपीएफ उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में सउनि शशिकांत तिवारी तथा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी की टीम ने तीन बच्चों को संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म के आसपास घूमते हुए देखा। संदेह होने पर टीम ने बच्चों से पूछताछ की।
बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से अपनी दीदी के यहां जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण स्टेशन तक पहुंच गए। बच्चों ने अपना घर जिला मुंगेर बताया। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर, समस्तीपुर की उपस्थिति में आगे की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शंकर कुमार मल्लिक, समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को बच्चों को विधिवत सौंप दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। आरपीएफ की इस तत्परता से संभावित अनहोनी को टालते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण मिल सका।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…