National

भर्ती परीक्षा में गणित के 23 सवाल 5 सेकंड में सॉल्व कर दिए, UP पुलिस में SI बनने जा रहा था, अब जेल जाएगा

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ‘ज्यादा चालाकी’ एक जालसाज को उस समय भारी पड़ गई जब अभ्यर्थी ने चंद सेकंड में कठीन सवालों को पढ़ा, समझा और हल कर दिया. ऑनलाइन परीक्षा में भर्ती बोर्ड ने शामली के एक युवक पर FIR दर्ज हुई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जांच के बाद शामली के इस युवक पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है.

चंद सेकंड में सॉल्व किए कठीन सवाल, अब FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन भर्ती परीक्षा की कॉपियां चेक की जा रही हैं. इसी दौरान शामली के बावरी क्षेत्र के रहने वाले अक्षय मलिक की जालसाजी सामने आई है. इस युवक ने 10 से 15 सेकंड में कठिन से कठिन सवालों को पढ़ा समझा और हल कर दिया. भर्ती बोर्ड की तरफ से लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली में अक्षय मलिक पर जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ऐसे हुआ जालसाजी का खुलासा

दरअसल, बोर्ड candidate response log और candidate performance report चेक कर रहा था. चेकिंग के दौरान पता चला कि अक्षय मलिक ने Numerical and mental ability test के  40 सवालों में 29 सवालों के सही जवाब दिया है. इन जवाबों को देने के लिए उसने कुल 4 मिनट 32 सेकेंड का वक्त लगाया है जिसमें सवाल को पढ़ना समझना और जवाब देना भी शामिल था. अक्षय ने इन सवालों को हल करने के लिए 9 सेकंड का वक्त लिया. गणित के 23 सवालों का जवाब देने के लिए 5 सेकंड और उससे भी कम वक्त लिया. 8 सवालों का जवाब 10 सेकंड से कम वक्त में दिया. 3 सवालों के जवाब 15 सेकंड में दिए और 6 सवालों के जवाब 15 सेकंड से कम वक्त में दिए. इसके साथ ही mental aptitude intelligence test of reasoning  इतना ही नहीं मेंटल एटीट्यूड के प्रश्नपत्र में कुल 40 सवालों में 30 सही जवाब दिए, जिसमें कुल 9 मिनट और 37 सेकंड का वक्त लगा. कुछ सवालों के जवाब तो 2 से 4 सेकंड में ही दे दिए.

भर्ती बोर्ड ने इस मामले पर candidate response log यानी जब अक्षय मलिक ने ऑनलाइन एग्जाम के लिए सवाल को खोला और हल कर दिया, वह टाइम और परफारमेंस रिपोर्ट को परखने के बाद उसकी धोखाधड़ी को पकड़ा है. क्योंकि भर्ती बोर्ड का मानना है कि इतने कम समय में मेधावी अभ्यर्थी भी सवाल को हल नहीं कर सकते. सवालों को हल करने के लिए गैर कानूनी साधनों का इस्तेमाल किया गया है. इस पर भर्ती बोर्ड की तरफ से अक्षय मलिक पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

5 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

11 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

12 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

14 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

18 घंटे ago