Samastipur

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को विधि विरुद्ध किया है। सभी आरोपियों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और उसका विरोध बताया गया है। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची मल्हीपुर वार्ड-9 निवासी शंकर साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार का शव कुछ दिन पहले बागमती नदी किनारे बाईपास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया था।

अपराधियों ने युवक का गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की। मृतक के परिजनों के आवेदन पर हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान यह सामने आया कि राकेश कुमार का पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसका कुछ स्थानीय नाबालिग लड़के विरोध कर रहे थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने राकेश को लड़की से मिलने के बहाने बुलाया और पहले से बनाई गई योजना के तहत धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने बताया कि वे राकेश के प्रेम संबंध से नाराज थे और पहले भी उसे मना कर चुके थे। विरोध के बावजूद जब वह नहीं माना तो बदला लेने की नीयत से हत्या की साजिश रची गई। इधर पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago