Bihar

सिक्किम में शहीद बिहार के लाल का अंतिम संस्कार, नम हुईं आंखें; शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सिक्किम में सड़क हादसे में शहीद हुए बिहार के जवान लांस नायक प्रमोद सिंह का पार्थिव शरीर भोजपुर के बामपाली गांव पहुंचा। जहां से अंतिम संस्कार के लिए बड़हरा के महुली गंगा घाट ले जाया गया। इस दौरान शहीद प्रमोद सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम थी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। और देशभक्ति के नारों के बीच प्रमोद की शव यात्रा निकली। इससे पहले आरा के शहीद जवान प्रमोद सिंह का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां नम आंखों से सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और भावभीनी श्राद्धाजंलि दी।

आपको बता दें, सिक्किम में सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। जिसमें बिहार का लाल भी शामिल है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बामपाली गांव का रहने वाले जवान प्रमोद सिंह सिक्किम में सड़क हादसे में शहीद हो गए। प्रमोद सिंह सिक्किम में तैनात थे। शहीद आर्मी जवान प्रमोद सिंह बामपाली गांव निवासी कलक्टर सिंह के पुत्र हैं। शहीद प्रमोद सिंह का पार्थिक शरीर शनिवार देर शाम उनके पैतृतक गांव बामपाली पहुंचा।

सिक्किम में हुआ सड़क हादसा 

जानकारी के मुताबिक जवानों को लेकर जा रही आर्मी की बस उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में काफी उंचाई से ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण जवानों से भरी बस खाई में गिर गई थी। जवान प्रमोद सिंह की शहादत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें। सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में यह घटना हुई। दुखद सड़क हादसे में 16 बहादुर जवानों की जान चली गई।

हादसे में 16 जवान हुए शहीद

जिस वाहन के साथ यह हादसा हुआ है, वह सेना के ही काफिले की तीन गाड़ियों में से एक था। ये गाड़ियां चत्तेन से थांगू की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तीखे मोड़ से गुजकते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया और 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया। इस हादसे में शहीद वालों में 3 जूनियर कमिशंड अधिकारी हैं और 13 सैनिक हैं। सेना की ओर से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago