सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वैसे उन्हें अब भी अस्पताल के पास ही एक घर में रखा गया है. जानकारी यह भी है कि सारा परिवार नए साल का जश्न साथ मनाएगा. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अस्पताल से बाहर आ गए हैं. पांच दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट ऑपेरशन हुआ था.
जानकारी के मुताबिक उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है. डाक्टरों की निगरानी में वे थोड़ी बहुत चहलकदमी भी करने लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बातचीत भी की. राजनीति का हाल-चाल पूछा. अपने बारे में कहा कि पहले की तुलना में अच्छा महसूस कर रहे हैं. आपरेशन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है. राबड़ी देवी सिंगापुर में ही उनकी देखभाल कर रही हैं.
बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज की सुविधा के लिए राजद अध्यक्ष को इस समय माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के निकट के ही एक आवास में एडजस्ट किया गया है. अस्पताल के डाक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं. लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बेटी डा. रोहिणी को आचार्य आपरेशन के पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. रोहिणी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं. रोहिणी थोड़ी सावधानी के साथ सामान्य दिनचर्या में करीब करीब लौट आई हैं.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…