National

बहू रिवाबा की हार देखना चाहते रविंद्र जडेजा के पिता, कांग्रेस को जितवाने की अपील का वीडियो किया जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थम गया है। इस चरण में एक दिसंबर को वोटिंग होनी है। गुजरात चुनाव के हाईप्रोफाइल सीटों में एक जामनगर नॉर्थ भी है। क्योंकि यहां से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी चुनावी मैदान में है। रिवाबा को भाजपा ने टिकट दिया है। पति जडेजा रिवाबा को जीताने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य रिवाबा के खिलाफ है। ऐसे में रिवाबा सोलंकी के लिए जामनगर नॉर्थ की जंग की राह आसान नहीं है।

दरअसल क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह जडेजा की यह अपील सभी के लिए हैरान करने वाली है क्योंकि क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जडेजा उसी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

जडेजा के पिता कांग्रेस उम्मीदवार के मांगते दिखे वोट

वीडियो में, अनिरुद्ध सिंह जडेजा अपील करते हैं, मैं अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को वोट देने की अपील कर रहा हूं। वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं विशेष रूप से राजपूत मतदाताओं से भूपेंद्र सिंह को वोट देने की अपील करता हूं। क्रिकेटर रवींद्र सिंह जडेजा जामनगर शहर में अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और वह जामनगर और देवभूमि द्वारका जिले में भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

जडेजा की बहन नयनाबा लड़ना चाहती थी चुनाव

मालूम हो कि इसी सीट पर रवींद्र सिंह जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं और वह कांग्रेस पैनल की सूची में थीं। लेकिन जब बीजेपी ने रिवाबा जडेजा के नाम की घोषणा की, कांग्रेस ने नयनाबा को हटा दिया और बिपेंद्र सिंह को नामित किया। नयनाबा आक्रामक तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही हैं और अपनी भाभी पर हमले करने से भी नहीं हिचक रही हैं।

रिवाबा पर लगा है चुनाव में बच्चों के इस्तेमाल का आरोप

कांग्रेस की उत्तर जामनगर सीट से स्टार प्रचारक नयनाबा ने अपनी भाभी रिवाबा जडेजा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं। वह सहानुभूति जुटाने के लिए बच्चों से चुनाव प्रचार करवा रही हैं। बच्चों का इस्तेमाल करना बाल श्रम के अंतर्गत आता है इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव आयोग से रिवाबा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ननद ने रिवाबा की जाति पर भी उठाए सवाल

रिवाबा जडेजा की ननंद नयनाबा ने उन पर निशाना साधते हुए उनकी जाति पर भी सवाल खड़े किए। नयनाबा ने यह दावा किया कि रिवाबा के नामांकन फॉर्म पर उनका नाम रीवा सिंह हरदेव सिंह सोलंकी लिखा है। इसमें ब्रैकेट में रविंद्र जडेजा का नाम लिखा है। नयनाबा ने दावा किया कि वह रविंद्र जडेजा का सरनेम सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद भी उन्होंने अपना सरनेम तक नहीं बदला है।

ननद नयनाबा के बाद ससुर अनिरुद्ध सिंह जडेजा भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जामनगर उत्तरी सीट की जनता किसे अपना विधायक चुनती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

33 मिनट ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago