Bihar

लालू यादव के ऑपरेशन से पहले सुलझा आरजेडी का झगड़ा, जगदानंद सिंह 58 दिन बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के मनाने के बाद आखिरकार जगदानंद सिंह मान ही गए और 58 दिन बाद आज मंगलवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रुठने-मनाने के जारी इस सिलिसिले के बीच जगदा बाबू को तेजस्वी यादव खुद अपने गाड़ी में लेकर आरजेडी के दफ्तर पहुंचे।

बता दें कि जगदानंद सिंह दो अक्‍टूबर के बाद से कार्यालय नहीं आ रहे थे। दिल्‍ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। बीते शुक्रवार की रात पटना लौटने के बाद शनिवार की शाम तेजस्‍वी यादव से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

जगदानंद सिंह ने खफा होकर पार्टी से दूरियां बना ली थी। आरजेडी के किसी भी समारोह में वह शामिल नहीं हो रहे थे। दिल्ली में आयोजित हुई आरजेडी के अधिवेशन में भी वो नहीं पहुंचे थे। उनकी नाराजगी को लेकर लगातार चर्चे हो रहे थे। कई बार तो ये भी कहा गया कि जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट से इस्तीफा दे देंगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव उनको मनाने में सफल हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago