National

विचित्र: 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से निकले 8 अविकसित भ्रूण, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा

झारखंड के रामगढ़ से एक विचित्र घटना सामने आई है। वहां की 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। डॉक्टरों ने जब बच्ची का ऑपरेशन किया तो वो भी हैरान रह गए। डॉक्टरों को ये समझ में नहीं आया कि आखिर ये हुआ कैसे। ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है। हालांकि नवजात के पेट से 8 भ्रूण निकालने के बाद वह पूरी तरह से ठीक हैं। बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। रामगढ़ के रानी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के जन्म के बाद उसका सीटी स्कैन किया था, डॉक्टरों को लगा कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है। लेकिन ऑपरेशन के बाद बच्ची के पेट में 8 भ्रूण देख, डॉक्टर हैरान रह गए।

दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा!

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रामगढ़ के रानी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि ये दुनिया का पहला मामला है। हमने 21 दिन की बच्ची की सर्जरी कर 8 भ्रूण निकाल हैं। इस अस्पताल के डॉक्टर पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. मो. इमरान ने कहा कि परिवार बच्ची को हमारे पास ट्यूमर की शिकायत लेकर आए थे। हमने जब बच्ची को स्कैन किया तो हमें पता लगा कि उसे ट्यूमर नहीं है, उसके पेट में 8 भ्रूण है।

बच्ची को अस्पताल में 21 दिन रखा गया एडमिट

डॉ. इमरान ने कहा, बच्ची के पेट से 2 भ्रूण निकालना हमारे लिए भी बहुत मुश्किल भरा काम था। हमने बच्ची को 21 दिन तक अस्पताल में रखा और एक-एक करके कई ऑपरेशन के बाद आठ भ्रूण हमने निकाले। इस ऑपरेशन में हमें डेढ़ घंटे का वक्त लगा है।

‘हम आगे इसपर करेंगे रिसर्च…’

डॉ. इमरान ने कहा कि वह इस बारे में रिसर्च में करेंगे ताकि दुनिया में लोगों को पता लगा सके झारखंड में भी ऐसा हुआ है। बता दें कि बिहार में भी 40 दिन की बच्ची के पेट से एक भ्रूण मिला था। गौरतलब है कि 10 लाखों बच्चों में एक ऐसा केस देखने को मिलता है। भारत में भी 10 या 11 केस ही रिकॉर्ड हैं। इसको मेडिकल टर्म में ”फिटस इन फेटू” कहते हैं। इसका मतलब है, ”नवजात के पेट में बच्चा”। कहा जाता है कि जब मां के गर्भ में एक से अधिक बच्चा पल रहा होता है तो ऐसा होने की संभावना होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

10 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

11 घंटे ago