Bihar

बिहार में तीन वर्षों के अंदर विकसित होंगे 160 पर्यटन स्थल, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार सरकार राज्य में पर्यटन को लेकर संभावनाएं तलाश रही हैं. सरकार बिहार के प्रमुख्य पर्यटन स्थलों पर आनेवाले पर्यटकों को बिहार के अन्य जगहों पर ले जाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू किया है. इस योजना के तहत बिहार में अगले तीन साल में 160 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा. प्रदेश में हर साल देशी- विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. इस कारण पर्यटन विभाग ने राज्य भर के सभी पर्यटन सर्किट के रास्तों में सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है. इनमें पर्यटकों के रहने- खाने, मनोरंजन सहित हर तरह की ऑनलाइन सुविधाएं बहाल होंगी.

हर साल बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

राज्य में 2015 में 2.80 करोड़ देशी तो 9.24 लाख विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. 2019 में देशी पर्यटकों की संख्या 3.40 करोड़ तो विदेशी पर्यटकों की संख्या 11 लाख हो गयी. इस वर्ष अगस्त तक बिहार में 84 लाख से अधिक देशी , तो 12 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक बिहार आ चुके हैं.

मार्गीय सुविधाओं के लिए चार मॉडल तय

विभाग के मुताबिक मार्गीय सुविधाओं के लिए चार मॉडल तय किये गये हैं. प्रीमियम मार्गीय सुविधा के तहत हर 50 किमी की दूरी पर प्रीमियम मार्गीय सुविधाएं विकसित होंगी. लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में सुविधाएं विकसित होंगी. स्टैंडर्ड मार्गीय सुविधा हर 30 किमी की दूरी पर विकसित रहेगी. इसके लिए एक एकड़ भूमि का उपयोग होगा.

बेसिक मार्गीय सुविधा 30 किमी की दूरी पर विकसित होगी

बेसिक मार्गीय सुविधा 30 किमी की दूरी पर विकसित होगी. इसके लिए 7500 वर्गफुट जमीन का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है, जबकि वर्तमान मार्गीय सुविधाओं को और बेहतर किया जायेगा. जनसुविधा विकसित करने के एवज में विभाग निवेशकों को 10, 20, 35 एवं 50 लाख या 50 फीसदी अनुदान देगा. 160 केंद्र बनेंगे जिसमें अधिकतम 10 फीसदी की वृद्धि भी हो सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago