Samastipur

उजियारपुर में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के रामपुर एकशिला, रायपुर उजियारपुर व भगवानपुर कमला गांव के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को बुधवार को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता लोगों को देखते ही उनके उपर हमला कर जख्मी कर रहा है। लोगों के हमले बाद वह काट रहे व्यक्ति को छोड़ आगे की भाग रहा है।

एकशिला गांव में कुत्ता ने 13 वर्षीय यश कुमार को अपना पहला शिकार बनाया। बाद में लोगों के हमले बाद वह रायपुर की ओर भाग निकला। जहां उसने कई महिलाओं को अपना शिकार बना। बाद कुत्ता भगवानपुर कमला गांव की ओर भाग निकला। कुत्ते के काटने से जख्मी लोग अपना इलाज करवाने रायपुर सीएचसी पहुंचे। कुत्ते ने किसी के सिर तो किसी के गले व हाथों में काट कर लहुलुहान कर दिया।

जानकारी देते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि जख्मियों को पट्टी और दवा लगा दी गई। सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर दर्द और जख्म खत्म होने की दवा भी दी गई है। जिन लोगों को कुत्ते ने जख्मी किया है उनमें रामपुर एकशिला के यश कुमार (13), रायपुर की अंजु कुमारी (30), कविता देवी (35), चांदनी कुमारी (7), अनुष्का कुमारी (9), अनिता देवी (35), उजियारपुर की शिवानी कुमारी (10), बिट्टू कुमार (2), दिव्यांशु राज (5),परिषी कुमारी के अलावे भगवानपुर कमला गांव की जसिमा देवी 61, अखिलेश कुमार, सन्नी कुमार, शिवम कुमार, निवास कुमार शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

8 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

9 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

10 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

19 घंटे ago