Job

BTSC: बिहार में निकली बंपर भर्ती, 9230 पदों के लिए आवेदन शुरू

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 9230 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और 21 जून, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट-https://btsc.bih.nic.in पर समाप्त होगी.

बीटीसीएस द्वारा शुरू किए गए भर्ती अभियान के तहत कुल 9230 जूनियर इंजीनियर (सिविल) की सीटों को भरा जाएगा. अतिरिक्त योग्यता के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा समेत कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

BTSC JE Recruitment 2023: Important Dates

ऑनलाइन आवेदन की शुरू होने की तारीख: 22 मई, 2023
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 21 जून, 2023

BTSC JE Recruitment 2023: Vacancy Details

जूनियर इंजीनियर (सिविल) -6,988

BTSC JE Recruitment 2023: Salary / Pay Scale

जेई सिविल: पीबी -2, 9,300 से 34,800 रुपये महीना और 4,600 का ग्रेड पे (वेतन मैट्रिक्स लेवल 07)

BTSC JE Recruitment 2023: Educational Qualification

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सिविल ट्रेड में डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.
आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षिक योग्यता की डिटेल के लिए नोटिफिकेशन लिंक देखें.

BTSC JE Recruitment 2023: Age Limit

जनलर कैटेगरी के कैंडिडेट्स की आयु 01-08-2023 को 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

BTSC JE Recruitment 2023: Selection Process

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा (75 फीसदी वेटेज) सहित कई फेज पर बेस होगा, इसके बाद कैंडिडेट्स के अनुभव का मूल्यांकन (25 फीसदी वेटेज) होगा. आपको इस संबंध में डिटेल के लिए नोटिफिकेशन लिंक की चेक करने की सलाह दी जाती है.

BTSC JE Recruitment 2023: How To Apply

  • इन पदों के लिए आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको लिंक पर अपनी सभी जरूरी डिटेल प्रदान करनी होंगी.
  • उसके बाद, आवेदन पत्र जमा करें.
  • इसके बाद अपने फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago