Bihar

बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी, करायेंगे शौचालय व अन्य निर्माण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रारंभ होने जा रही गर्मियों की छुट्टियों में प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को स्कूल में रहना अनिवार्य कर दिया गया है. इस दौरान प्रधान अध्यापक स्कूलों में हो रहे निर्माण कार्यों को अपनी निगरानी में कराएंगे. इस संदर्भ में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने जरूरी आदेश जारी कर दिया हैं. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इस आदेश का पालन करायें.

राज्य परियोजना निदेशक ने जारी किया पत्र 

बिहार राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी किये गये पत्र में लिखा गया है कि गर्मियों के अवकाश के दौरान स्कूलों में तमाम विकास संबंधी कार्य चल रहे हैं. लिहाजा प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों को स्कूल में रह कर कार्य पर निगरानी और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना है.

स्कूलों में चल रहे कई निर्माण कार्य 

परियोजना निदेशक ने अपने पत्र में लिखा है कि इन दिनों सरकारी विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय, बालक-बालिका शौचाालय, विद्युतीकरण, पेयजल आदि संबंधी कार्य चल रहे हैं. यह सारे निर्माण कार्य विद्यालय शिक्षा समिति और विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के माध्यम से कराये जा रहे हैं. चूंकि सारे काम समय पर पूरे किये जाने हैं. इसलिए प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों का स्कूल में रहना जरूरी है.

निर्माण कार्यों के लिए मिला है बजट 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जाना है. जिसके लिए हाल ही में बजट भी मिला है, इसलिए पहले से चल रहे निर्माण कार्य और नये निर्माण संबंधी तमाम योजनाओं पर अमल में तेजी आयी है. अब इन्हीं निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रधान अध्यापकों को दी गई है .

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago