Entertainment

जरासंध की कहानी : हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने की कोशिश, जानें कैसी है कहानी… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जरासंध की कहानी हरियाणा करनाल के असंध की है जहां रणवीर त्यागी उर्फ शैतान सिंह (विजेंद्र राणा) और उसका बेटा सम्राट त्यागी उर्फ जरासंध (राजपाल कौशिक) ने अपने आतंक के दम पर सारे गैर कानूनी धंधों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। शैतान सिंह और जरासंध दोनों बाप बेटे के कहर का खौफ इतना ज्यादा है कि लोग उसके खिलाफ बोलना तो दूर अपने बच्चों को पढ़ने स्कूल तक नहीं भेजते।

फिल्म की कहानी को महाभारत काल की कुछ लोकोक्ति को ध्यान में रख कर लिखा गया है। लोगों की मान्यता है कि असंध किला पर जिसने फतह पा लिया वो जरासंध की तरह राज करेगा, शैतान सिंह और जरासंध ने इस किले पे अपना कब्जा जमा लिया है। वेब सीरीज की कहानी दिल्ली से शुरू होती है जहां इसकी नायिका अनिता (अलीशा विस्वाल) को असंध के एक प्राइमरी स्कूल का ज्वाइनिंग लेटर मिलता है और अनिता को समझाया जाता है की जरासंध और शैतान सिंह कितना खतरनाक है, फिर भी अनिता ने स्कूल ज्वाइन करने का फैसला कर असंध आ जाती है और घर घर जा कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ग्रामीणों को समझाती है। लेकिन कोई उसकी बात नहीं मानता है और अनिता को अपने दरवाजे से भागा देता है।

इस वेब सीरीज की कहानी अच्छी है, लेकिन शुरुआत थोड़ा धीमा है अगर इसकी कहानी पर थोड़ा और मेहनत हुआ होता तो जरासंध एक बेहतरीन वेब सीरीज होता। जरासंध की भूमिका तो अच्छी रही लेकिन वहीं अगर शैतान सिंह की बात करें तो शैतान सिंह की भूमिका में ओवर एक्टिंग और ड्रामेटिक पुट ज्यादा दिखा जरासंध की नायिका अनिता ने अच्छा काम किया है। इस वेब सीरीज में संवाद पर कुछ विशेष काम नहीं हुआ है अगर संवाद पर काम हुआ होता तो इसका संवाद भी बेहतरीन हो सकता था।

जरासंध का संगीत अगर लोकप्रिय नहीं तो कर्णप्रीय जरूर है और एक खास बात सम्राट के आते ही जो संगीत बजता है वो संगीत कहीं न कहीं महाभारत के जरासंध की याद दिलाता है। जरासंध के पहले एपिसोड में ही फिल्म की नायिका अनिता का मर्डर हो जाता है जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए शानदार है अब देखना ये कि जरासंध का किला कौन और कैसे ढहाता है या जरासंध का किला ऐसे ही अभेद रहता है। इस वेब सीरीज के लेखक और निर्देश भूपेंद्र तीतर हैं और इसे प्रोड्यूस्ड किया है दीपू कौशिक और एन. मंडल ने। इस वेब सीरीज को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की गई है जिसमे भूपेंद्र तितरा काफी हद तक सफल। इस वेब सीरीज को यूट्यूब चैनल मिठीभोज पर 16 अगस्त को रिलीज किया गया है, अगर रेटिंग की बात करें तो जरासंध को पांच में से साढ़े तीन स्टार मिलना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

53 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago