Entertainment

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- काम के बदले कॉम्प्रोमाइज करने को कहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bhojpuri Actress on Pawan Singh: बॉलीवुड और टेलीविजिन हसीनाओं ने मी टू कैंपेन के दौरान अपने को-स्टार्स, निर्देशक और प्रोड्यूसर को लेकर कई खुलासे किए थे. कुछ खुलासे तो ऐसे थे कि उसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. इस कड़ी में एक और भोजपुरी हसीना का नाम जुड़ गया है. इस हसीना का नाम यामिनी सिंह (Yamini Singh) है. यामिनी भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के ऊपर संगीन आरोप लगाए हैं. यामिनी का कहना है कि एक बार पवन सिंह ने उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने को कहा था.

पवन सिंह पर लगाए कई आरोप

यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने न्यूज 18 चैनल को दिए इंटरव्यू में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ऊपर संगीन आरोप लगाए. एक्ट्रेस ने कहा- ‘भोजपुरी इंडस्ट्री में ये बात सब लोग कहते हैं कि उन्होंने मुझे काम दिलाया. ये बात पूरी तरह से गलत है. मेरी पहली फिल्म ‘बॉस’ थी. ये फिल्म मुझे अरविंद चौबे ने ऑफर की थी. यहां पर मैं ये आपको बताना चाहती हूं कि मुझे इस फिल्म से किसी ने निकाला नहीं था बल्कि इसे मैंने खुद ही छोड़ा था.’

रात 9 बजे बुलाया स्टूडियो

इसके साथ ही यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने पवन सिंह के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मुझे ये पता था कि पवन सिंह अच्छे इंसान है. मैं उनकी सच्चाई तब तक नहीं जानती थी. सेट पर जब उनसे पहली बार मिली तो मैंने उनकी गायिकी की तारीफ भी की थी. एक दिन मुझे देर रात 9 बजे फोन आया. कहा गया कि ऑटो पकड़ो और स्टूडियो आ जाओ. मैंने फोन पर कहा- इस समय. वहां से जवाबा आया कि फिल्म नहीं करनी है क्या? मैंने कहा- इस तरह से पवन सिंह सबसे बात करते हैं क्या? वहां से जवाब आया वो सुपरस्टार है. मैंने जवाब में कहा- मैं भी ,सुपरस्टार हूं और फोन काट दिया और फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया.’

कॉम्प्रोमाइज करने को कहा

इसके साथ ही यामिनी ने कहा कि ‘पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने को कहा. वो किसी फिल्म का सीन नहीं था. वो कुछ और ही बात थी. उस दिन मैंने ये ठान लिया था कि इसी इंडस्ट्री में रहूंगी और सामने रहकर काम करूंगी.लेकिन उनके साथ काम नहीं करूंगी.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago