Bihar

पटना के PMCH में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा.. पेट में सरिया धंसने से मजदूर की मौत

पटना के PMCH में काम कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक मूलतः सीतामढ़ी का रहने वाला है। मृतक की उम्र 27 साल है। मृतक की पत्नी का नाम प्रियंका कुमारी है।

शरीर में घुसा सरिया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रात में काम करने के दौरान मुकेश गिर गया। इससे मुकेश के शरीर में सरिया घुस गया। उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह में बाकी के मजदूरों ने देखा तो सरिया काट कर शव को उतारा गया।

क्या बोले प्रोजेक्ट मैनेजर

सीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार ने कहा है कि जांच की जा रही है। उचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार से कोई आवेदन नहीं है।

मौके पर पहुंचे PMCH ओपी के प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि एक मजदूर का शरीर निर्माणाधीन भवन में लगे सरिया में धंसा हुआ है। बाद में कटर से सरिया काट कर मृत मजदूर को नीचे उतारा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मृतक की रिश्तेदार खुशबू ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, मुकेश की रिश्तेदार खुशबू का कहना है कि किसी ने मार कर गिरा दिया है। अगर मुकेश छत से गिरता तो शरीर में कहीं तो चोट होती। मुकेश के गले में हेडफोन लगा हुआ है। यह मौत रात के 12 बजे के बाद की है। क्योंकि इसके फोन में रात 12 बजे एक कॉल आया है। जिससे 15 सेकंड बात हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

52 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago