Education

यूजी थर्ड सेमेस्टर का प्रैक्टिकल परीक्षा 26 जून से, समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज व वीमेंस कॉलेज पर होगा आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों में आंशिक बदलाव किये गये हैं। परीक्षा विभाग से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार मेजर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 26 से 30 जून तक, माइनर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा एक से तीन जुलाई तक और मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) विषयों की प्रायोगिक परीक्षा चार से पांच जुलाई तक होगी।

प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन गृह केंद्रों पर होगा। जिन कॉलेज में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है, वैसे विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिलावार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा में एमएलएसएम कॉलेज तथा मधुबनी में आरके कॉलेज में ऐसे सभी विषयों की परीक्षा होगी।

समस्तीपुर में विज्ञान, भूगोल एवं मानवशास्त्र की परीक्षा बीआरबी कॉलेज में तथा अन्य विषयों की परीक्षा वीमेंस कॉलेज में, जबकि बेगूसराय में विज्ञान, भूगोल एवं मानवशास्त्र की जीडी कॉलेज में और अन्य विषयों की परीक्षा एसकेएम कॉलेज केंद्र पर होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

22 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago