Samastipur

कृषि पत्रकारिता से पीजी डिप्लोमा में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में नामांकन शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोर्स में महज 15 सीटों पर नामांकन होगा। जिसमें आरक्षण नीति के तहत करीब 7 सीटें सामान्य वर्ग के लिए उपलब्ध होगी।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कृषि पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा एक वर्ष का कोर्स है। जिसमें विश्वविद्यालय में 6 महीने तक क्लास और 6 माह का चैनल या अखबार में इंटर्नशिप शामिल है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से एग्री जर्नलिज्म में नामांकन के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है।

कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार डिमांड बढ़ रही है। जिसमें कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद नौकरी मिल सकती है। कृषि विश्वविद्यालयों में कम्युनिटी रेडियो, समाचार पत्र, समाचार एजेंसी और टीवी चैनल जैसे क्षेत्रों में कृषि पत्रकारिता से संबंधित डिग्री और अनुभव वाले की डिमांड लगातार रहती है।

कोर्स के बाद छात्र अपना यू ट्यूब चैनल भी शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। एग्री जर्नलिज्म में नामांकन के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इक्च्छुक विद्यार्थी अपना नामंकन करवा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago