Samastipur

समस्तीपुर में कुरियर से मंगाया पांच कार्टन अंग्रेजी शराब, गंध आने पर कुरियर कर्मी ने पुलिस को दी सूचना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- बिहार में प्रतिबंधित शराब को दूसरे राज्यों से मंगाने का कारोबारी ने अजब गजब तरकीब अपना रही है। इसका पता तब चला जब मंगाये गये पते पर कार्टून की डिलीवरी देने कुरियर कर्मी जाने वाले थे। शराब जैसी गंध पर कुरियर सेंटर वाले ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब पहुंच कर कार्टन को खोला तो सभी पांच कार्टन में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी। यह शराब यूपी के नोएडा स्थित बैरंगपुर से आया था। जिसकी डिलीवरी हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपुरा स्थित सिरेहा इंटरप्राइजेज को करना था।

थानाध्यक्ष ने प्रतिबंधित शराब को जब्त कर बिहार मद्य निषेध अधिनियम 30 (ए) के तहत संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार पांचूपुर स्थित देल्हीवेरी कुरियर लिमिटेड सेंटर पर मछली के कार्टन जैसा बना 5 बक्से में भरा पार्सल आया। दूधपुरा के सिरेहा इंटरप्राइजेज को भेजना था। परंतु बक्से से शराब की तेज गंध आने के कारण सशंकित कुरियर संचालक ने रोसड़ा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्टन में शराब रहने की शंका पर जब एक कार्टन को खोला तो शराब की बोतल से भरे बक्से को देख अचंभित रह गये। उसमें एक बोतल टूटा हुआ था। उसके बाद सभी कार्टन को खोला गया तो सभी में अंग्रेजी शराब के बोतल भरी थी। पुलिस ने सभी कार्टन से कुल 142 बोतल में भरे 106.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित शराब की बोतलों पर रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की लिखा हुआ है। जिस पर फॉर सेल इन हरियाणा ऑनली अंकित है। संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago