Education

बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेट जारी, 10 से 13 मई के बीच एग्जाम, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह-विशेष परीक्षा-2023 की तिथि मंगलवार को जारी कर दी. यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दो पालियों में आयोजित होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जाएगी. ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. विद्यालय स्तर पर इसका मूल्यांकन होगा. वहीं, इसका मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा.

31 मई तक जारी होगा रिजल्ट :

गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा का रिजल्ट 10 मई को समिति को उपलब्ध करा देना होगा. समिति ने कहा कि परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा. मैट्रिक विशेष परीक्षा के पहले दिन 10 मई को मातृभाषा के तहत हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदीं, अरबी, फारसी व भोजपुरी की परीक्षा होगी. दृष्टिबाधित या स्वयं लिखने में असमर्थ को नॉन मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जायेगी. इन्हें परीक्षा के लिए 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा.

दो पालियों में होगी परीक्षा :

प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

10 मई- प्रथम पाली- मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्द, मैथिली), द्वितीय पाली- भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी)

11 मई- प्रथम पाली- विज्ञान (दृष्टिबाधित के लिए संगीत), द्वितीय पाली- सामाजिक विज्ञान

12 मई- प्रथम पाली- गणित (दृष्टिबाधित के लिए गृह विज्ञान), द्वितीय पाली- अंग्रेजी

13 मई – ऐच्छिक विषय

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago