Samastipur

दलसिंहसराय में बच्चों से भरी स्कूल वैन में अचानक लगी आग, चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। वैन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान वैन के अंदर 25 बच्चे मौजूद थे। अचानक से वैन में आग लगने के बाद अफरा-तफरी भच गई। ड्राइवर ने जैसी ही देखा की वैन के पिछले हिस्से में आग लगी है। उसने सबसे पहले वैन को सड़क के किनारे रोक दिया।

इसके बाद उसने आनन-फानन में सभी बच्चों को वैन से नीचे उतारा। इस हादसे में कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ है, लेकिन लोगों का कहना है कि थोड़ी और देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा दलसिंहसराय प्रखंड के बल्लोचक पेट्रोल पंप के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि ड्राइवर ने अपनी सावधानी से गाड़ी को सड़क किनारे रोककर सभी बच्चे को बाहर निकाला। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी तब तक पूरी तरह से जल गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

9 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago