समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

IMG 20260212 WA0118

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का उद्घाटन करने बिहार के बिहारशरीफ पहुंची भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेर लिया और उनकी कार पर रोड़ेबाजी की। रोड़ेबाजी में उनकी कार के कई शीशे टूट गये। घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और अभिनेत्री को सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला। लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में ज्वलेरी शोरूम का उद्घाटन होना था। शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब काजल के आने की खबर से हजारों युवाओं की भीड़ जुट गयी।

कई युवकों को समारोह स्थल तक जाने नहीं दिया गया। इससे युवक हंगामा करने लगे। जैसे ही काजल बाहर निकलीं, भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और बाउंसर की मदद से उन्हें कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने गाड़ी पर रोड़ेबाजी कर दी। हंगामे के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इधर, एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लिखित सूचना नहीं दी गयी थी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजकों द्वारा किसी तरह का लिखित लाइसेंस नहीं लिया गया था। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। कहा जा रहा है कि उद्घाटन कार्यक्रम के खत्म होने के बाद काजल राघवानी अपने काफइले के साथ बाहर निकल रही थीं।

इसी दौरान इंट्री नहीं मिलने से नाराज कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर काफिले के पीछे दौड़ने लगे। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अभिनेत्री की कार पर पत्थर फेंका। इस पत्थरबाजी में कार का शीशा टूट गया। पत्थरबाजी होने के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और भीड़ को हटाया।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150