शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बक्सर में छात्राओं से गलत काम और अश्लील वीडियो वायरल मामले में दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO और बर्खास्तगी का आदेश, शिक्षा मंत्री का एक्शन

IMG 20260212 WA0118

बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को कहा कि बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने बक्सर के एसपी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों आरोपित शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तार की जाए। उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

IMG 20260827 WA0031paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये स्पीडी ट्रायल कर पूरे मामले की सुनवाई की जाए, ताकि पीड़ित छात्राओं को शीघ्र न्याय मिल सके और आरोपितों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले। मंत्री ने बक्सर के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि दोनों निलंबित शिक्षकों की बर्खास्तगी का प्रस्ताव अविलंब शिक्षा विभाग को भेजें।

IMG 20240904 WA0139

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति शिक्षक के पवित्र दायित्व पर कलंक लगाता है, वह शिक्षक कहलाने के योग्य नहीं है। ऐसे लोगों के प्रति किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। शिक्षक पर अभिभावक भरोसा करते हैं। इस भरोसे को तोड़ने वाले के विरुद्ध कठोरतम कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, शिकायतों की त्वरित सुनवाई और संवेदनशील मामलों में कार्रवाई की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

IMG 20250821 WA0010

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116