शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय से गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। योगदान देने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर व्यस्तता के कारण यहां नहीं रुक सके। उनके नहीं रहने के दौरान सदर-1 क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक संभालेंगे। इधर, सदर-1 के निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण के बाद उनके सम्मान में मथुरापुर स्थित गजराज पैलेस में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, नए एसडीपीओ सतीश सुमन के पदभार ग्रहण करने पर पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। फिलहाल उनके यहां उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में सदर-1 क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के जिम्मे रहेगी। बता दें की सतीश सुमन इससे पहले जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150