समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

खुद शेर हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं हैं.., सम्राट चौधरी को टारगेट करने दो; बोले लालू प्रसाद यादव

IMG 20260212 WA0118

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वो खुद ही शेर हैं। लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया कि क्या सम्राट चौधरी सरकार उन्हें टारगेट कर रही हैंतो इसपर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि टारगेट करने दीजिए। दरअसल पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए थे। जिसपर लालू प्रसाद यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया है।

RJD चीफ लालू प्रसाद यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने खुद को शेर बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कथित तौर पर पॉलिटिकल टारगेटिंग के बारे में सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट करने दो। जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि नीतीश कुमार चुप हैं? तब इसपर उन्होंने कहा, ‘हां, सब चुप हैं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव पार्टी को अच्छे से चला रहे हैं? इसपर उन्होंने जवाब दिया, हां..।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आपको बता दें कि इससे पहले जून के महीने में लालू प्रसााद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई थी। इस बात को लेकर इन नेताओं की नाराजगी भी सामने आई थी। लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा लौटा भी दी थी। राजद ने राज्य सरकार की कार्रवाई को बदला लेने की कार्रवाई बताया था और कई कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर उनकी सुरक्षा में जमा हो गए थे। हालांकि, इसको लेकर सरकार का तर्क था कि यह सब निर्णय सुरक्षा की समीक्षा क बाद ही लिया गया था।

IMG 20240904 WA0139

इसके बाद अभी हाल ही में सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है। इसके बाद लालू प्रसाद ने बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने संबंधी उसका पूर्व का आदेश और उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कटौती करने का निर्णय प्रशासन की ओर से उठाया गया एक बहुत गलत कदम है।

IMG 20250821 WA0010

दोबारा सुरक्षा बढ़ाने संबंधी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से कहा था कि सरकार बैकफुट पर है। इस दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कम करके गलती की थी? तो इसपर उन्होंने कहा था कि बहुत गलत किया है।

FB ADD scaled

राबड़ी दवी के हाथ से निकला बंगला

सुरक्षा के अलावा राबड़ी देवी के बंगले पर भी काफी समय तक जमकर सियासत हुई। इसके बाद आखिरकार राबड़ी देवी के हाथ से 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला निकल गया। इस बंगले में राबड़ी देवी करीब 2 दशक तक रहीं। जब सरकार ने राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने का नोटिस दिया था तब उन्होंने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार सार्वजनिक मंच से इशारों-इशारों में कहा था कि सरकारी घर किसी की बपौती नहीं हैं, आवास तो खाली करना ही पड़ेगा। बाद में राबड़ी देवी को बंगला खाली करना ही पड़ा। राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39 हार्डिंग रोड पर स्थित बंगला आवंटित किया गया है।

IMG 20260516 WA0116