समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बांकीपुर के 3 सर्वे में प्रशांत किशोर की जीत! क्या ढह जायेगा भाजपा और नितिन नवीन का किला?

IMG 20260212 WA0118

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। अधिकतर सर्वे में बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत का अनुमान लगाया गया है। तीन एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नितिन नवीन के किले को बचाने में असफल नजर आ रही है। बांकीपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच ही होने का अनुमान है। एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की करारी हार का दावा किया गया है।

पॉलिटिकल रिसर्ट एजेंसी जनमत पोल्स ने गुरुवार देर शाम जारी एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इसमें प्रशांत किशोर की बड़ी जीत की संभावना जताई गई। एजेंसी के अनुसार जन सुराज पार्टी को बांकीपुर उपचुनाव में 49 से 52 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस सर्वे में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के दूसरे नंबर पर रहकर 34 से 36 प्रतिशत वोट हासिल करने की संभावना जताई गई है। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता को महज 9 से 10 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। 3-4 फीसदी वोट निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों के खाते में जा सकते हैं।

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में पीके की जीत

DV Research नाम की एजेंसी के एग्जिट पोल में भी बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत का अनुमान लगाया गया है। पीके की जन सुराज पार्टी को 43 प्रतिशत, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को उनसे 4 फीसदी कम 39% वोट मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में भी आरजेडी की रेखा गुप्ता को तीसरे नंबर पर रखा गया है, उन्हें 15 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। डीवी रिसर्च का दावा है कि उसने बांकीपुर में गुरुवार को मतदान के बाद 1580 वोटरों से बात करके यह विश्लेषण तैयार किया है।

IMG 20240904 WA0139

पोल पंडित के एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की रिकॉर्ड जीत

रिसर्च एजेंसी पोल पंडित के एग्जिट पोल नतीजे में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के निर्णायक बढ़त के साथ रिकॉर्ड मतों से जीत का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में पीके की जन सुराज पार्टी आधे से ज्यादा (50% से अधिक) वोट मिलने की संभावना है। जबकि बीजेपी का वोट प्रतिशत में गिरावट आएगी। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 38 से 42 प्रतिशत के बीच वोट मिल सकते हैं। आरजेडी को बांकीपुर में भारी नुकसान की संभावना है, पार्टी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता को महज 5 प्रतिशत वोट मिलने के ही आसार नजर आ रहे हैं।

IMG 20250821 WA0010

बांकीपुर उपचुनाव में 34 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को रिजल्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (30 जुलाई) को मतदान हुआ। जन सुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांकीपुर में गुरुवार को 34 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग 5 प्रतिशत कम है। 3 अगस्त को मतगणना के बाद बांकीपुर सीट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है, नितिन नवीन खुद यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे।

FB ADD scaled

बांकीपुर चुनाव रिजल्ट से पहले अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे सार्वजनिक किए हैं। इस तरह के सर्वे में एजेंसियां वोट डालने के बाद कुछ मतदाताओं से सीधे (फेस-टू-फेस) बात करती है और उनसे यह जानने की कोशिश करती है कि उन्होंने किस उम्मीदवार को वोट दिया। उसी के आधार पर पूरी सीट के रिजल्ट का एक अनुमान तैयार कर लिया जाता है। बिहार समेत देश भर के चुनावी इतिहास में कई बार एग्जिट पोल के नतीजे असल इलेक्शन रिजल्ट में बहुत अंतर होता है। इसलिए, बांकीपुर से अगला विधायक कौन बनेगा, इसका जवाब लोगों को 3 अगस्त को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

IMG 20260516 WA0116