समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में NEET Re-exam का फर्जी प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर बेच कर रहे थे ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

IMG 20260212 WA0118

बिहार के मुजफ्फरपुर में NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले गिरोह के मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी:

इसी के साथ इस अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूघाट स्थित एक किराये के मकान से NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के जरिए बेचा जा रहा है.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विशेष जांच टीम का गठन:

एसएसपी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मनीष झा को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया था. वहीं बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

IMG 20240904 WA0139

लगातार छापेमारी अभियान:

सिटी एसपी के पर्यवेक्षण और एएसपी नगर-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया. जिसके तहत जांच के दौरान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव तथा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से हर्ष कनोडिया को गिरफ्तार किया.

IMG 20250821 WA0010

ठगी से प्राप्त राशि मुख्य आरोपी के पास:

बताया जा रहा है कि पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के जरिए छात्रों और उनके अभिभावकों को NEET का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे मंगवाते थे. ठगी से प्राप्त राशि मुख्य आरोपी मनीष झा तक पहुंचाई जाती थी.

FB ADD scaled

तीन मोबाइल फोन भी बरामद:

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. अधिकारियों के अनुसार गिरोह के नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही इस साइबर ठगी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को ठगने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

IMG 20260516 WA0116