बिहार में एक साथ 3 दारोगा की मौत, पुलिस महकमा में हड़कंप

बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी, जिसमें चार पुलिसर्मियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण लेकर लौट रहे पुलिस विभाग के चार पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गए। बखड्डा ढाला के समीप खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई।

बताया गया कि इस हादसे में तीन दारोगा की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चाल लोगों की मौत हुई है।
उधर, घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हादसा कैसे हुआ है।

हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों के नाम
1. रतवारा थानाध्यक्ष – साजन कुमार पासवान
2. अरार थानाध्यक्ष- ज्ञानेंद्र अमरेंद्र
3. बेलारी थानाध्यक्ष- नीरज कुमार


