Bihar

निशांत कुमार ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी, महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा

सद्भाव यात्रा के क्रम में जदयू के युवा नेता निशांत कुमार रविवार की रात्रि लक्ष्मीपुर पहुंचे। जहां उनका आदिवासी जनजाति और ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। थारू जनजाति के द्वारा उनके आगमन पर मुख्य नृत्य झमटा की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात उनका काफिला वाल्मीकि सभागार कन्वेंशन सेंटर में रात्रि लगभग 10.45 में पहुंचा। सोमवार सुबह निशांत कुमार अपने काफिले के साथ जंगल सफारी के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के लिए प्रस्थान कर गए।

जंगल सफारी का उठाया आनंद

सफारी के दौरान वाल्मीकि नगर के प्राकृतिक खूबसूरती और वन क्षेत्र के अंदर भालू, हिरण, सुअर और मोर जैसे वन्य जीवों का नजदीक से उन्होंने दीदार किया। निशांत कुमार उपस्थित ग्रामीण, जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा निशांत कुमार को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। निशांत कुमार ने वाल्मीकि सभागार परिसर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद निशांत कुमार का काफिला टाइगर रिजर्व में प्राचीन काल से स्थापित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा।

निशांत ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे। युवा कुशल सीडीएसएस केवाईपी सेंटर हरनाटांड के निदेशक हीरालाल प्रजापति और उनकी टीम द्वारा निशांत कुमार से मिलकर उन्हें सक्रिय राजनीति में आने की शुभकामनाएं दी गई। निशांत को एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण सभागार पहुंचे। ग्रामीणों में यह उम्मीद जगी की सक्रिय राजनीति में आने के बाद अपने पिता के पग चिह्नों पर चलते हुए विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे।

कार्यकर्ताओं के द्वारा वाल्मीकि सभागार परिसर निशांत जिंदाबाद नीतीश कुमार जिंदाबाद के जयकारे से गूंज उठा। निशांत कुमार के वाल्मीकि नगर आगमन को लेकर बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी । पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मंत्री बिहार सरकार श्रवण कुमार, बरौली गोपालगंज विधायक मनजीत सिंह, बाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र, जिला पर्षद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो उपस्थित रहे।

बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार जदयू वीरेंद्र कुशवाहा, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता उर्फ श्याम बिहारी, अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य प्रेमशिला गुप्ता, शिवरानी देवी , जदयू नेता नौसेर आलम, बिहार विधान पार्षद सदस्य संजय गांधी उपस्थित रहे। सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार,वाल्मीकि नगर सहायक थाना अध्यक्ष राहुल सिंह, उमेश श्रीवास्तव, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश सचिव अजय कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सुरेश मद्धेशिया के अलावा अन्य विधायक,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

2 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

3 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

11 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

20 घंटे ago