Bihar

… वो बंगाल हमारा है, बिहार सीएम सम्राट चौधरी पड़ोसी राज्य में बीजेपी की जीत पर क्या बोले?

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भाजपा में गजब का उत्साह है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया है। बंगाल में जीत से बिहार भाजपा में खुशी की लहर छा गई है। दिल्ली में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी शाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। जीत की खुशी में जलेबी और रसगुल्ले बांटे जा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सौ के आंकड़े के नीचे समेट दिया है।

सोमवार को सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत की खबरें आ गईं। इन नतीजों पर सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, “ जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!”

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

1 घंटा ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

2 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

10 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

19 घंटे ago