समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; पटोरी SDPO भी बदले गए

IMG 20260212 WA0118

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ताबड़तोड़ तबादले करने में जुटी है। बिहार पुलिस में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विभाग ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। इसके तहत कई अनुमंडलों के एसडीपीओ बदले गए हैं। पटोरी अनुमंडल में बी.के. मेधावी की जगह अनुपेश नारायण को SDPO बनाया गया है। शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया। बीते 10 मई को भी कुछ सीनियर आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

गृह विभाग द्वारा शुक्रवार 15 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को भागलपुर के कहलगांव में एसडीपीओ-2 बनाया गया है, वह मुजफ्फरपुर के सरैया की एसडीपीओ पद पर तैनात थीं। वहीं, मुंगेर जिले के तारापुर में एसडीपीओ पर तैनात संकेत कुमार को बिहारशरीफ का सदर एसडीपीओ-1 बनाया गया है। वह भी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बिहार पुलिस सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला

राज्य सकार ने 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की भी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों में नए डीएसपी की तैनाती की गई है।

IMG 20240904 WA0139

इन अनुमंडलों में नए एसडीपीओ तैनात-

  • सविंद्र कुमार दास- मढ़ौरा एसडीपीओ-1, सारण
  • राज किशोर कुमार- फारबिसगंज एसडीपीओ, अररिया
  • चंदन कुमार- एसडीपीओ-1, गोपालगंज सदर
  • दिलीप कुमार- एसडीपीओ-1, कहलगांव (भागलपुर)
  • सुशील कुमार- एसडीपीओ-1, औरंगाबाद सदर
  • कुमार देवेंद्र- एसडीपीओ, तारापुर (मुंगेर)
  • खुशरू सिराज- एसडीपीओ-1, किशनगंज
  • राजीव रंजन- एसडीपीओ, सुपौल
  • कुमार संजय- एसडीपीओ, अरवल

IMG 20250821 WA0010

  • ओम प्रकाश- एसडीपीओ, भभुआ
  • सुनील कुमार शर्मा- एसडीपीओ-2, कटिहार सदर
  • कुमारी दुर्गा शक्ति- एसडीपीओ-2, बेगूसराय सदर
  • अभिजीत कौर- एसडीपीओ, सरैया (मुजफ्फरपुर)
  • कृति कमल- एसडीपीओ-2, जहानाबाद
  • अनिकेत अमर- एसडीपीओ, नवगछिया
  • विशाल आनंद- एसडीपीओ-1, कटिहार सदर
  • अजित कुमार- एसडीपीओ-1, बेतिया सदर
  • अभिषेक कुमार- एसडीपीओ, सिकरहना (मोतिहारी)
  • सुमित कुमार आर्य- एसडीपीओ, सोनपुर

FB ADD scaled

  • संजीत कुमार गुप्ता- एसडीपीओ, राजगीर
  • संदीप कुमार- एसडीपीओ-1, शेरघाटी (गयाजी)
  • अनुशील कुमार- एसडीपीओ, शिवहर
  • अभिनव परासर- एसडीपीओ-1, पूर्णिया सदर
  • अनुपेश नारायण- एसडीपीओ, पटोरी (समस्तीपुर)
  • आदित्य कुमार- एसडीपीओ-2, औरंगाबाद सदर
  • बीरेंद्र कुमार मेधावी- एसडीपीओ, निर्मली (सुपौल)
  • कुमार कीर्ति- एसडीपीओ-2, पूर्णिया सदर
  • संजय विद्यार्थी- एसडीपीओ, पकरी बरांवा (नवादा)
  • संजीव कुमार- एसडीपीओ-2, सासाराम
  • निहार भूषण- एसडीपीओ, बगहा

IMG 20241218 WA0041

इससे पहले 10 मई को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग में विशेष सचिव लगाया गया था। उनकी जगह आईपीएस विकास वैभव को मगध का नया आईजी नियुक्त किया गया। उसी दिन बेतिया सदर के एसडीपीओ-1 विवेक दीप का भी तबादला किया गया, उन्हें विशेष सुरक्षा दल में डीएसपी के पद पर तैनाती मिली। विवेक बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

IMG 20260201 WA0062 1