Bihar

‘लापता’ हुए सांसद अरुण भारती! चिराग पासवान के जीजा की तलाश में जमुई में लगे पोस्टर

बिहार के जमुई शहर के केके कॉलेज स्थित मुख्य द्वार पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों की नजर जमुई सांसद अरुण भारती के लापता होने से जुड़े पोस्टर पर पड़ी. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सबसे पहले पोस्टर देखा, जिसके बाद देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और मामला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया.

पोस्टर में सांसद को बताया गया है लापता

पोस्टर में सांसद अरुण भारती को लापता बताया गया है. हालांकि पोस्टर किसने चिपकाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य है, इसका अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक संदेश या विरोध का तरीका हो सकता है, जबकि कुछ इसे शरारती तत्वों की हरकत मान रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कॉलेज गेट पर अचानक यह पोस्टर दिखाई देने के बाद लोग रुक-रुककर इसे पढ़ने लगे. कई लोगों ने मोबाइल से इसकी तस्वीरें भी लीं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जिससे मामला और तेजी से फैल गया. कुछ ही घंटों में यह पोस्टर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस ने हटवाया पोस्टर

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गई. पुलिस ने पोस्टर को हटवाया और यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इसे किसने और कब लगाया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि पोस्टर लगाने वाले की पहचान की जा सके.

चिराग के जीजा हैं सांसद अरुण भारती

बता दें कि जमुई सांसद अरुण भारती, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई हैं. ऐसे में सांसद के नाम से इस तरह का पोस्टर सामने आना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज है.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

21 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago