समस्तीपुर : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने नव वर्ष से पहले भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। मंगलवार की देर रात शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से 560 पीस विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 196.95 लीटर आंकी गई है। इस दौरान एक कारोबारी की गिरफ्तारी भी की गयी वहीं एक अन्य कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के नंदेनगर बलहा के रमेश झा के पुत्र रिशु झा के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया गया है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…