Bihar

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं। पावर स्टार पवन सिंह से ‘फ्रेंडशिप’ और ‘इनिमिटी’ के लिए भी उतनी ही मशहूर हैं। इन दिनों अपने कड़े रुख और बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां उन्होंने अपने एक्स को-स्टार पवन सिंह के पारिवारिक विवाद में उनकी पत्नी ज्योति सिंह का पक्ष लिया, वहीं दूसरी ओर राजनीति के मैदान में वे तेज प्रताप यादव की मुरीद नजर आ रही हैं। बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह के गैरहाजिर रहने पर अक्षरा ने सवाल उठाए।

ज्योति सिंह के समर्थन में उतरीं अक्षरा

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक के मामले में अक्षरा सिंह ने तीखी बयानबाजी की। आरा फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान पवन सिंह के न पहुंचने पर अक्षरा ने कहा कि अगर कोई किसी को शादी कर घर लाया है, तो उसका पूरा दायित्व बनता है। अक्षरा के अनुसार, ज्योति ने जो कुछ झेला है, उसके लिए 100 करोड़ की एलिमनी (गुजारा भत्ता) भी कम है। उन्होंने समाज से भी अपील की कि ज्योति को उनका हक दिलवाया जाए।

10 करोड़ की एलिमनी पर छिड़ी बहस

ज्योति सिंह ने अदालत में कहा है कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि, अगर पवन सिंह उन्हें साथ नहीं रखना चाहते, तो उन्हें 10 करोड़ रुपए एलिमनी के तौर पर देने होंगे। अक्षरा सिंह ने इस मांग का समर्थन करते हुए अक्षरा ने कहा कि चाहे 10 करोड़ हो या 20 करोड़, पवन सिंह को ये राशि चुकानी चाहिए।

तेज प्रताप यादव को बताया ‘क्यूट’

फिल्मी विवादों से इतर, अक्षरा सिंह ने बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। अभिनेता राजपाल यादव की मदद करने पर अक्षरा ने उन्हें ‘क्यूट’ और ‘बेहद प्यारा इंसान’ बताया। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव इस वक्त संकट में हैं और तेज प्रताप ने उनकी मदद कर बिहार के लोगों के सामने एक नजीर पेश की है। उन्होंने अन्य लोगों से भी राजपाल यादव की मदद करने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago