समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन कारोबारी को आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि अवध आसाम एक्सप्रेस से होली पर्व में बेचने के लिये शराब की खेंप लायी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद थाना समस्तीपुर की श्वेता कुमारी, आरपीएफ एसआई पीके चौधरी, राकेश कुमार यादव, ममता वर्मा सीआईबी के दीपक रजक व एसके झा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कारखाना गेट से शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये कारोबारी की पहचान मुसरीघरारी के सरोज कुमार, विभूतिपुर बेलसंडी के अमर कुमार व केवश निजामत के अमन कुमार गोलू के रूप में हुयी है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह यूपी से शराब लाकर ऊंचे दामों पर बिहार में बेचते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…