Bihar

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; कल हॉस्टल पहुंच कर की थी छानबीन

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सीबीआई जांच तेज हो गई है। रविवार को सीबीआई की टीम जहानाबाद पहुंची। टीम के अधिकारी छात्रा के गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। रविवार की सुबह नौ बजे पांच गाड़ियों से सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। स्थानीय शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर के अंदर चले गए। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि माता पिता समेत अन्य परिजनों और संबंधियों से घटना के विषय में जानकारी ली जाएगी। फिर कुछ नहीं बताया गया है।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने शनिवार को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल का कोना-कोना खंगाला। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां सीबीआई ने करीब पांच घंटे तक छानबीन की और पूरी घटना को रिक्रिएट किया। सीबीआई ने पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरे के बारे में स्थानीय दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की। उसके बाद हॉस्टल भवन की चौहद्दी को कागज पर उकेरा। दुकानदारों ने सीबीआई को बताया कि उनके पास घटना के एक सप्ताह पहले तक का सीसीटीवी फुटेज है। जांच टीम ने उस कमरे की भी जांच की जहां छात्रा गंभीर हालत में मिली थी। इसके बाद हॉस्टल संचालक के कार्यालय की भी जांच की। सीबीआई की टीम ने तीन घंटे तक घटनास्थल पर रहकर सीन क्रिएट किया।

हॉस्टल की चौहदी की मापी कराई गई। छात्रा के कमरे का लगभग 25 मिनट तक टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच की। सूत्रों का कहना है कि कमरे में बेड की स्थिति, बाहर लगे सीसीटीवी, एसआईटी द्वारा हॉस्टल के बारे में दी गई रिपोर्ट का मिलान किया। इसके बाद हॉस्टल के हर कमरे को खुलवाकर भी जांच की।

हॉस्टल से चार बोरा सामान ले गई सीबीआई की टीम

जांच के लिए शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची सीबीआई की टीम वहां से चार बोरा सामान ले गई। सूत्रों के मुताबिक बोरे में छात्रा के बेड, किताबें और उसके इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान थे। सीबीआई की टीम करीब पौने छह बजे हॉस्टल पहुंची थी। चार घंटे जांच के बाद टीम रात में सामान लेकर रवाना हुई।

सॉफ्टवेयर के दो विशेषज्ञ को भी बुलाया

सीबीआई ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के बाद दो सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ को भी मौके पर बुलाया। उनसे जानना चाह कि सीसीटीवी फुटेज ठीक हैं या नहीं। इनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। विशेषज्ञों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक सीबीआई टीम ने हर पहलू पर बातचीत की। इसके बाद विशेषज्ञ चले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago