समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी और हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि पढ़ाई से जुड़ा फैसला है। जानकारी के अनुसार, वैभव इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी, लेकिन ट्रेनिंग, कैंप और विभिन्न टूर्नामेंटों में लगातार व्यस्त रहने के कारण उन्होंने परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया है।
सूत्रों का कहना है कि लगातार क्रिकेट गतिविधियों के चलते वह घर और स्कूल से बाहर रहे, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई। ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव का परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका था और एडमिट कार्ड भी जारी हो गया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस वर्ष वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। फिलहाल वैभव पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और आने वाले टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटे हैं।
क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाया। उनकी फेयरलेस बैटिंग के कायल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। अब आईपीएल में उनकी शानदार बैटिंग देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…