Bihar

सम्राट चौधरी के पास बिहार पुलिस का कंट्रोल; लेकिन IAS, IPS का ट्रांसफर-पोस्टिंग नीतीश ही करेंगे

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस का कंट्रोल आ गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सम्राट को गृह मंत्री (Home Minister) बनाया गया है। दो दशक में पहली बार नीतीश की जेडीयू ने सबसे पॉवरफुल माना जाने वाला यह विभाग अपनी सहयोगी पार्टी को दिया है। इससे भाजपा नेता सम्राट चौधरी का सरकार में कद बढ़ गया है। हालांकि, जेडीयू ने भले ही भाजपा को गृह विभाग दे दिया, लेकिन अब भी पुलिस-प्रशासन पर पूरा कंट्रोल भाजपा के पास नहीं गया है। आईएएस और आईपीएस समेत अन्य अफसरों के ट्रांसफर का अधिकार अब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही है।

नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को सीएम नीतीश ने सभी 26 मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने भाजपा के दो डिप्टी सीएम में से एक सम्राट चौधरी को अपना सबसे महत्वपूर्ण गृह विभाग दे दिया। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) सीएम ने अपने पास ही रखा है।

सामान्य प्रशासन विभाग एक तरह से हर विभागों का प्रशासनिक नियंत्रण का केंद्र माना जाता है। राज्य में आईएएस और आईपीएस से लेकर बीएएस और बीपीएस अफसरों तक के तबादला, नियुक्ति, प्रमोशन और यहां तक कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के काम भी सामान्य प्रशासन विभाग ही करता है।

बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग पारंपरिक से मुख्यमंत्री के पास ही रहता आया है। यह विभाग मुख्यमंत्री को प्रशासन पर मजबूत पकड़ देता है, क्योंकि पुलिस (जो गृह विभाग के अंतर्गत आती है) के अधिकारियों की पोस्टिंग भी सामान्य प्रशासन विभाग से होती है। मौजूदा स्थिति में देखा जाए तो सम्राट के गृह विभाग में तैनात किसी आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर या प्रमोशन करना है, तो उसकी मंजूरी सीएम नीतीश ही देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश के पास अभी कौन-कौन से विभाग हैं-

  • सामान्य प्रशासन
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन
  • अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

29 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

55 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago