Bihar

गे, लेस्बियन के कारण भूकंप आ रहे; पत्रकार कन्हैया भेलारी फिर हुए वायरल

समलैंगिक संबंधों पर बिहार में फिर एक बार बहस शुरू हो गई है। इसे लेकर पत्रकार कन्हैया भेलारी का एक बयान चर्चा हैं। अपने बयान को लेकर वे फिर से वायरल हो रहे हैं। महिला का दूसरी महिला से या पुरुष का किसी अन्य पुरुष से लैंगिक संबंधों को गलत करार देते हुए उन्होंने कहा है कि इन्हीं कारणों से भूकंप आता है। इससे पहले शादीशुदा बेटी के मायके में रहने की सीमा तय करने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भेलारी को फटकार लगाया था।

इंडिया टूडे के यूट्यूब चैनल लल्लन टॉप से बात करते हुए कन्हैया भेलारी ने कहा कि आजकल ऐसा हो गया है कि लड़का दूसरे लड़के से शादी कर लेता है और कोई लड़की किसी लड़की से ही शादी कर लेती है। मैं इसे ठीक नहीं मानता। एंकर सौरभ द्विवेदी ने जब उन्हें काउंटर किया कि इसमें क्या समस्या कि अगर कोई समलैंगिक संबंध से खुश है। उनके अपने अधिकार हैं जिनपर सुप्रीम कोर्ट ने रजामंदी दे दी है। इसे अपराध की श्रेणी से बाहर रखा गया है। इस पर कन्हैया भेलारी ने अजीबोगरीब जवाब दिया। कहा कि इसीलिए भूकंप आता है। जब सौरभ द्विवेदी ने भूकंप का वैज्ञानिक कारण समझाया तो कहने लगे- इसका कोई मतलब है जी। एडवांस होने का यह अर्थ नहीं है कि समलैंगिक संबंध बनाने लगें। मैं इन बातों को नहीं मानता।

इससे पहले कन्हैया भेलारी रोहिणी आचार्या, तेजस्वी यादव के विवाद में चर्चा में आए थे। उन्होंने एबीपी न्यूज के डिबेट में कहा था कि ब्याही बेटियों को अपने मायके में कम रहना चाहिए। यहां कुंडली मारकर नहीं बैठना चाहिए। उन्हें किसी खास अवसर पर मायके आना चाहिए और फिर चले जाना चाहिए। बेटियों को पिता परिवार के मसलों में दखल नहीं देना चाहिए। इस तर्क पर रोहिणी आचार्या ने उनकी क्लास लगा दी थी। फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि बेटियों के हक हकूक में दखल देने का अधिकार आपको किसने दे दिया। रोहिणी ने बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। रोहिणी ने कहा था कि किडनी देने के लिए बेटी ठीक है लेकिन, मायके में अधिकार नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago