Bihar

बिहार: DSP के बॉडीगार्ड निकले चोर, छापेमारी के दौरान चुराए 3 लाख रुपये

बिहार के मोतीहारी से पुलिस महकमे की साख को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है.अरेराज डीएसपी के दो बॉडीगार्ड और संग्रामपुर थाना के दो सिपाही 3 लाख रुपये चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. छापेमारी के दौरान रकम चोरी करने के आरोप में पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

मोतिहारी के ये पुलिस वाले चोर निकले

अपराधियों पर लगाम कसने गई पुलिस छापेमारी के दौरान खुद ही चोरी करते पकड़ी गई. हैरानी की बात यह है कि अरेराज डीएसपी के दो बॉडीगार्ड और संग्रामपुर थाना के दो सिपाही शामिल इसमें शामिल पाए गए. पुलिस ने चारों सिपाहियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 3 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं.

रेड मारने गए पुलिसकर्मियों ने चुराए 3 लाख

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से की गई 19 लाख रुपये की लूट से जुड़ा हुआ है. दो दिन पहले गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में सोना बेचने के बहाने स्वर्ण व्यवसायी को बुलाकर एक गिरोह ने मारपीट कर उनसे 19 लाख रुपये लूट लिए थे. घटना की शिकायत मिलते ही गोबिंदगंज थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य सुरेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कन्छेदवा गांव का रहने वाला है.

लूट के बदमाशों को पकड़ने गई थी पुलिस

बदमाशों ने 20 नवंबर को व्यवसायी को एक जगह बुलवाकर उसका कैश लूट लिया. इतना ही नहीं उनकी सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिया. उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपी सुरेंद्र दास को धर दबोचा. उससे पूछताछ के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ है. इन लोगों का आपराधिक इतिहास है.

छापेमारी के दौरान किया गैरकानूनी काम

सदर एसडीपी उमंग ने साथ मिलकर पुसिल ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर में अरविंद शाह के घर पर रेड मारी. हालांकि वह फरार था. इसके बाद चंदन सिंह के घर छापेमारी की गई. इसी दौरान कुछ सिपाहियों ने कुछ गैगकानूनी काम किया. सख्ती से पूछताछ के बाद उनके पास से 3 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago